1:10 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गया: 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ समारोह को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गया, 02 दिसंबर (वार्ता): तथागत की तपोभूमि बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा बोधगया स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री से निकाली गई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होकर कालचक्र मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में विश्व के कई देशों के हजारों बौद्ध धर्मगुरु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु ड्रैगन नित्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए चल रहे थे।

त्रिपिटक सुत्तपाठ आगामी 10 दिनों तक चलेगा। शोभायात्रा में शामिल लाओस देश के बौद्ध भिक्षु भंते साईंसाना ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो वर्ष तक बोधगया में किसी तरह की पूजा का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार 17 वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का आयोजन किया गया है, जो काफी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। बौद्ध धर्म में त्रिपिटक का बहुत ही महत्व है। बौद्ध धर्म मे थेरावाद पंत को मानने वाले लोग भगवान बुद्ध के मंत्रों का उच्चारण त्रिपिटक सुत्तपाठ के दौरान करते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता एवं विश्व का कल्याण है। विश्व में शांति बनी रहे और लोग का जीवन सुखी हो, इसी कामना के साथ इस समारोह का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

तुषार कपूर की फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज

गाना दीवाना रिलीज 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी आने वाली फिल्म मारीच का गाना दीवाना रिलीज हो गया है। तुषार कपूर...

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले...

सीआरपीएफ के सैनिक कृष्ण कुमार की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर गांव बाबरिया निवासी सैनिक कृष्ण कुमार यादव की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार...

पर्यटन विकास स्थलों के पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग जरुरी : रमेश रंजन

कुशीनगर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संचालित/ क्रियान्वित पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक शुक्रवार...

रेलगाड़ी के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

अलवर 02 दिसंबर वार्ता: राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में ईटा राणा पुलिया से भूगोर पुलिया के बीच रेलवे ट्रेक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय