3:15 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

दुर्घटना में मृतक चार युवकों के शवों का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में गत रात्रि को भीषण सड़क हादसे में चार मृतकों के शवों का आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चारों युवकों के शवों का इससे पूर्व अस्पताल में पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ।

शव गांव में पहुंचने पर कोहराम मच गया बानसूर अस्पताल की मोर्चरी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों भीड़ जुट गई। दुर्घटना की सूचना पाकर मृतकों के रिश्तेदार तथा ग्रामीण रात से ही मोर्चरी पहुंचने लगे वहीं मेडिकल बोर्ड द्वारा चारों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

- Advertisement -

वहीं इस घटना से मृतकों के गांव कानपुरा में सन्नाटा पसर गया। वही एक मृतक राहुल राजपूत विवाहित था जबकि प्रदीप राजपूत ,नवीन राजपूत ,ललित राजपूत अविवाहित थे। मृतकों में दो सगे भाई ललीत , प्रदीप राजपूत है। मृतकों की उम्र 20 से कम है।

गौरतलब है कि दौलत सिंह की ढाणी तथा कानपुरा गांव में घटना की सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया। सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बताया जा रहा है एक मृतक के मामा के गांव शादी समारोह के लिए बानसूर कस्बे में दुकानों पर खरीदारी करने आए थे। उसके पश्चात रात्रि को घर जाते समय कोटपूतली रोड नई सड़क पेट्रोल पंप के पास यह भीषण हादसा हुआ।

- Advertisement -

पुलिस अनुसंधान कर रही है। परिजनों ने मेजर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है वही इस मौके पर बानसूर डीएसपी सुनील जाखड़ थानाधिकारी राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

कोटा के अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता) : राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी...

ममता ने ‘मां, माटी, मानुष’ की शक्ति में विश्वास करने के लिए सभी को दी बधाई

कोलकाता 01 जनवरी (वार्ता)- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को ‘मां, माटी, मानुष’ की शक्ति में...

शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा

उदयपुर 02 दिसंबर (वार्ता) : राजस्थाान के उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के दौरान विभिन्न विदेशी...

सर्दियों में चाय और कॉफी की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें

Winter Health Tips: सर्दी सबसे पसंदीदा मौसमों में से एक है, यह आरामदायक गर्म पेय और हमारे घरों के अंदर गर्म और आरामदायक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय