9:16 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और वनों पर निर्भर आदिवासी समाज की सहमति सुनिश्चित किए बिना निजी डेवलपर्स वनों को काट सकेंगे।

Read: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की खडगे ने की निंदा

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने आग्रहपूर्वक इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने आज पत्र के माध्यम से कहा है कि झारखण्ड में 32 प्रकार के आदिवासी रहते हैं, जो प्रकृति के साथ समरसतापूर्वक जीवन जीते हैं। ये पेड़ों की पूजा और रक्षा करते हैं।

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

जो लोग इन पेड़ों को अपने पूर्वजों के रूप में देखते हैं, उनकी सहमति के बिना पेड़ों को काटना उनकी भावना पर कुठाराघात करना जैसा होगा।वन अधिकार अधिनियम, 2006 को परिवर्तित कर वन संरक्षण नियम 2022 ने गैर वानिकी उद्देश्यों के लिए वन भूमि का उपयोग करने से पहले ग्राम सभा की सहमति प्राप्त करने की अनिवार्य आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वन अधिकार अधिनियम 2006 वनों में रहने वाली अनुसूचित जनजातियों और वनों पर निर्भर अन्य पारंपरिक लोगों को वन अधिकार प्रदान करने के लिए लाया गया था। देश में करीब 20 करोड़ लोगों की प्राथमिक आजीविका वनों पर निर्भर है और लगभग 10 करोड़ लोग वनों के रूप में वर्गीकृत भूमि पर रहते हैं।

ये नए नियम उन लोगों के अधिकारों को खत्म कर देंगे, जिन्होंने पीढ़ियों से जंगल को अपना घर माना है। जबकि, उन्हें उनका अधिकार अब तक नहीं दिया जा सका है।

- Advertisement -

Read: मोदी आज करेंगे प्रवासी भारतीय सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राहुल पहले कांग्रेस जोड़े फिर भारत: रामदास अठावले

केंद्रीय सामाजिक राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के माध्यम से ‘भारत को जोड़ने’ के...

नोटबंदी पर सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद राहुल गांधी माफी मांगें : भाजपा

नोटबंदी, 02 जनवरी (वार्ता)- भारतीय जनता पार्टी नवंबर 2016 के नाेटबंदी के केन्द्र सरकार के निर्णय पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर संतोष व्यक्त...

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पुलवामा में एक और मुठभेड़ जारी, अल-बद्र के दो आतंकवादी फंसे एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर...

मध्यप्रदेश: नहर में दो व्यक्ति बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सतना, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज बाणसागर की पुरवा नहर में नहाने के दौरान दो लोग बहे जिनमें एक का...

समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण के लिए : जयराम रमेश

जयराम रमेश, 02 दिसंबर (वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि चुनाव के समय समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे ध्रुवीकरण...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय