8:23 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 498.5 अरब डॉलर रह गयी।
हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.16 अरब डॉलर हो गई।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कंझावला मामले के दोषियों को दी जाएगी कड़ी सजा : केजरीवाल

कंझावला हादसा,02 जनवरी वार्ता- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला हादसे को शर्मनाक बताते हुए सोमवार को कहा कि दोषियों को कड़ी से...

इजरायल ने दमिश्क हवाई हड्डा पर किया हमला, दो सैनिकों की मौत

दमिश्क 02 जनवरी (वार्ता) इजरायल ने सोमवार को सीरिया के दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गयी।...

मुख्यमंत्री बनने के सपने तो कोई भी देख सकता है : शर्मा

Vishnudutt Sharma, भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष...

मैक्सिको में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

Mexico, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): पश्चिमी मैक्सिको में शनिवार को एक निजी टूर बस के पलट जाने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत...

बांका : शराब तस्कर सहित 45 गिरफ्तार

बांका, 01 जनवरी (वार्ता) : बिहार में बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय