8:35 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने का फैसला किया। एमएआरडी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। एमएआरडी के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात की और रिक्त पदों को भरने और लंबित बकायों के भुगतान सहित विभिन्न मांगों को रखा।
हालांकि MARD को न तो कोई आश्वासन मिला और न ही सरकार ने कोई ठोस कदम उठाया। संगठन ने शिंदे-फडणवीस सरकार को असंवेदनशील बताते हुए दो जनवरी से हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। संगठन ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, “ हम कोरोना वायरस के खतरे से अवगत हैं लेकिन सरकार हमें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर कर रही है। हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं। मरीजों के लिए सेवाएं ठप होने पर वर्तमान सरकार जिम्मेदार होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जैन भाया ने किया बारां में प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन

राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज बारां जिले को मिले प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

नए साल की पार्टी में पीट-पीटकर युवक की हत्या

गोरखपुर 01 जनवरी (वार्ता) : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में नए साल के जश्न की पार्टी के दौरान पीट...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा...

राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में 6200 करोड़ का नया निवेश : अग्रवाल

जयपुर,01 जनवरी (वार्ता)- राजस्थान में पेट्रोलियम क्षेत्र में करीब 6200 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं। प्रदेश में चार निवेशकों द्वारा 22838...

रतलाम जिले के जावरा, आलोट और ताल के 74 कालोनाइजरों पर होगी प्राथमिकी

रतलाम, 01 दिसंबर (वार्ता): मध्यप्रदेश के रतलाम (Ratlam)  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देश पर शहर के भू माफियाओं को चिन्हित करने के बाद अब...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय