10:06 AM | Saturday, July 27, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के वायदे को पूरा करके रहेंगे : गजेन्द्रसिंह शेखावत

सिरोही 01 जनवरी (वार्ता) : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि उनका विभाग वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वायदे को पूरा करके रहेंगा।

शेखावत आज सिरोही जिले के जावाल नगर पालिका क्षेत्र में आयोजित जनआक्रोश महासभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुजरात से राजस्थान को माही का पानी दिलाने का जो वायदा अभी तक अधूरा है, वह उसे पूरा करवाने का आज यहां वायदा करते है और सिरोही को जवाई बांध का एवं माही से पानी लेने का जो हक है वो हक दिलाकर ही रहेंगे।

- Advertisement -

शेखावत ने कहा कि पानी राज्य का विषय है फिर भी मोदी है तो मुमकिन है, इसलिए आने वाले समय मे सिरोही को सिरोही का हक दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में सभी वर्गों में गहलोत सरकार के प्रति भारी जनआक्रोश है और यह आक्रोश ही इस सरकार को उखाड़ फेकेगा।

उन्होंने जल मिशन में बजट मिलने पर भी उसका उपयोग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गहलोत सरकार हर मुकाम पर असफल है।

- Advertisement -

जन आक्रोश सभा को पाली के विधायक ज्ञानचंद पारख, सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी,जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित अनेक नेताओ ने सम्बोधित किया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

रणबीर कपूर एनिमल से अपने फर्स्ट लुक के साथ 2023 को संभालने के लिए तैयार हैं। यहां देखें

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दो फिल्मों के साथ पूरे 2023 को हासिल करने के लिए तैयार हैं। हाल ही...

औरैया में किशोर ने फांसी लगा की आत्महत्या

औरैया, 01 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र के गांव रावतपुर में एक किशोर ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर...

मध्यप्रदेश की शराब नीति देश के लिए माॅडल बन जाए: उमा

Liquor Policy, बैतूल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।...

ईरान ने अमेरिका के 60 शीर्ष अधिकारियों को किया प्रतिबंधित

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता) ईरान ने शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या में शामिल होने के आरोप में करीब 60 अमेरिकी अधिकारियों को...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय