4:40 PM | Thursday, May 29, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और चार कैदियों की मौत हो गयी है। चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की ओर से दी गयी जानकारी में यह बताया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि रविवार को सुबह बख्तरबंद गाड़ी में सवार कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने जेल के सुरक्षाकर्मियों पर ताबडतोड़ गोलियां बरसायीं। मैैक्सिको के सैनिकों और स्टेट पुलिस ने रविवार को बाद में जेल पर एक बार फिर से कब्जा किया। जेल पर हुए इस हमले में 13 लोग घायल हुए और 24 कैदी मौके का फायदा उठाते हुए जेल से भाग गये। बयान में यह भी कहा गया कि स्थानीय पुलिस ने बख्तरबंद गाड़ी में सवार दो बंदूकधारियों को मार गिराया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सहरसा : ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत, एक अन्य घायल

सहरसा, 01 जनवरी (वार्ता): पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलखंड के धमाराघाट स्टेशन के समीप बागमती नदी पर बने रेल पुल संख्या- 51 पर ट्रेन...

भारतीय कप्तान अजय को तीसरा टी20 दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने की उम्मीद

T20 Blind World Cup, 01 दिसंबर (वार्ता): दो बार की टी20 विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने गुरुवार...

नीतीश ने नालंदा के जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

JDU president, पटना (02 जनवरी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

ईरान ने अमेरिका के 60 शीर्ष अधिकारियों को किया प्रतिबंधित

तेहरान 02 जनवरी (वार्ता) ईरान ने शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या में शामिल होने के आरोप में करीब 60 अमेरिकी अधिकारियों को...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय