10:41 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मुख्यमंत्री बनने के सपने तो कोई भी देख सकता है : शर्मा

Vishnudutt Sharma, भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के भावी मुख्यमंत्री संबंधित पोस्टर पर आज कहा कि सपने कोई भी देख सकता है और इसमें कोई बुराई नहीं है।

Vishnudutt Sharma

शर्मा ने अपने बयान में कहा कि सपने कोई भी देख सकता है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, सरकार किसकी बनेगी, ये तो प्रदेश की जनता तय करती है। उन्होंने कहा कि 28 विधानसभा के उपचुनाव के समय जनता ने कांग्रेस,  कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को आईना दिखा दिया था। जब-जब चुनाव होते हैं, तब- तब जनता उन्हें आईना दिखा देती है, लेकिन अगर वे नववर्ष पर मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं तो, इसमें कुछ गलत नहीं है। प्रदेश के कई स्थानों पर इन दिनों कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगवाए हुुए हैं, जिनमेंं  कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदर्शित किया गया है।  शर्मा इन्हीं पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

- Advertisement -

वहीं कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के रिवाल्वर से गोली चलाने के वीडियो पर शर्मा ने कहा कि वो सर्विस रिवॉल्वर थी या अवैध, इसकी भी जांच होनी चाहिए। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ कुछ दिनों पूर्व ट्रेन के अंदर एक महिला के साथ अभद्रता करने की एफआईआऱ भी दर्ज हुई है। विधायक का लाइसेंस रद्द करके सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश: सतना में पिता और पुत्र की हत्या

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

LG मनोज सिन्हा ने राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया

LG in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले की जगह का दौरा किया।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

चलते विमान में जब दरवाजा खोलने लगी महिला, जानिए फिर क्या हुआ ?

woman tried to open plane door: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर सुर्खियां बटौर रही है। मामला अमेरिका का है, जहां एक महिला...

पंजाब सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Punjab border: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार...

नीतीश ने नालंदा के जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के निधन पर जताया शोक

JDU president, पटना (02 जनवरी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय