3:21 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

खरगोन: महिला की निर्मम हत्या

खरगोन, 02 जनवरी (वार्ता): मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के मेहर घट्टी गांव में आज 36 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी।

भीकन गांव के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) संजू चौहान ने बताया कि तड़के अज्ञात व्यक्ति ने 36 वर्षीय महिला की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 4 बच्चों की मां रूपखेड़ा की निवासी थी और वैवाहिक कार्यक्रम के सिलसिले अपने ससुराल मेहर घट्टी आई थी।

- Advertisement -

उधर महिला के एक करीबी रिश्तेदार ने आरोप लगाया है कि महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और आरोपियों ने उसके गहने भी लूटे हैं।

एसडीओपी श्री चौहान ने कहा है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई है और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश: सतना में पिता और पुत्र की हत्या

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा समूचा पश्चिमोत्तर, हवाई, रेल, सड़क सेवा बुरी तरह प्रभावित

समूचा पश्चिमोत्तर आज सवेरे घने कोहरे में लिपटा रहा जिससे हवाई, रेल और सड़क सेवा प्रभावित रही। दोपहर तक कोहरा छंटने के बाद आम...

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

LG मनोज सिन्हा ने राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया

LG in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले की जगह का दौरा किया।

बंगलादेश के सबसे बड़े पर्यटन एक्सपो की शुरूआत

ढाका, 02 दिसंबर (वार्ता): बंगलादेश के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ढाका में तीन दिवसीय पर्यटन एक्सपो शुरू किया गया है। इसका आयोजन बंगलादेशी...

ए रेवंत रेड्डी हैदराबाद में नज़रबंद

A Revanth Reddy, हैदराबाद, 02 जनवरी (वार्ता):  तेलंगाना कांग्रेस (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को सोमवार को घर में नज़रबंद कर दिया गया...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय