3:26 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी, जो पूर्वान्ह में आगरमालवा जिले में प्रवेश कर जाएगी। श्री गांधी की अगुवायी में पदयात्रा सुबह छह बजे के आसपास उज्जैन जिले के झालरा गांव से प्रारंभ हुयी। उनके साथ यात्रा में एक सौ बीस नियमित पदयात्रियों के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री एवं यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सैकड़ों वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पदयात्रा दस बजे के आसपास आज के पहले पड़ाव तनोड़िया गांव पर पहुंचकर विराम लेगी। इसके बाद अपरान्ह में पदयात्रा पुन: शुरू होगी और शाम तक आगरमालवा जिले के आगर छावनी चौक पहुंचेगी।

आज का रात्रि विश्राम कासी बरदिया में होगा। यात्रा शनिवार और रविवार को भी आगरमालवा जिले में रहेगी और चार दिसंबर को इसी जिले से राजस्थान में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। इसके बाद से यह यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर और उज्जैन जिले से होते हुए अागरमालवा जिले की ओर बढ़ रही है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़...

जी-20 समूह की अध्यक्षता पर देश में हो रहा बड़ा ड्रामा: कांग्रेस

जी-20 समूह, 02 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि समूह जी-20 देशों की अध्यक्षता बारी-बारी से सदस्य देश करते हैं लेकिन मोदी सरकार...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नये मामले सामने आए

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए । चिकित्सा विभाग के अनुसार जयपुर में नौ और उदयपुर एवं दौसा में...

शाहरुख-काजोल ने डीडीएलजे’ के रोमांटिक सीन को किया रिक्रिएट

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री काजोल ने सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) के एक रोमांटिक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय