1:07 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

विदेशी मुद्रा भंडार 69.1 करोड़ घटकर 562.8 अरब डॉलर पर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में भारी कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 562.8 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 57.1 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 563.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.13 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 498.5 अरब डॉलर रह गयी।
हालांकि इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 39 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 40.97 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 80 लाख डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। साथ ही इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.16 अरब डॉलर हो गई।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ओसामा ने एके-47 असॉल्ट राइफल चलाना सिखाया : उमर बिन लादेन

उमर बिन लादेन, 01 दिसंबर (वार्ता) दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी के रूप में कुख्यात ओसामा बिन लादेन के दतक पुत्र उमर बिन लादेन...

पंजाब सीमा पर BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Punjab border: पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार...

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत सड़क दुर्घटना में हुई घायल

उदयपुर 01 नवम्बर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) में उदयपुर के वल्लभनगर क्षेत्र से विधायक प्रीति शक्तावत गुरूवार को कार दुर्घटना में घायल हो गई। प्राप्त जानकारी...

इजरायली सेना के साथ झड़प में फिलीस्तीन के दो नागरिकों की मौत

यरुशलम, 01 दिसंबर (वार्ता): वेस्ट बैंक के उत्तर में स्थित जेनिन शहर में इजरायली (Israeli) सेना के साथ संघर्ष में फिलिस्तान के दो नागरिकों...

कोटा के अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता) : राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय