3:03 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गया : 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ समारोह को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गया, 02 दिसंबर (वार्ता): तथागत की तपोभूमि बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।

शोभायात्रा बोधगया स्थित रॉयल थाई मोनेस्ट्री से निकाली गई, जो शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होकर कालचक्र मैदान तक पहुंची। शोभायात्रा में विश्व के कई देशों के हजारों बौद्ध धर्मगुरु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु ड्रैगन नित्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए चल रहे थे। त्रिपिटक सुत्तपाठ आगामी 10 दिनों तक चलेगा।

- Advertisement -

शोभायात्रा में शामिल लाओस देश के बौद्ध भिक्षु भंते साईंसाना ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो वर्ष तक बोधगया में किसी तरह की पूजा का आयोजन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार 17 वां अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का आयोजन किया गया है, जो काफी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। बौद्ध धर्म में त्रिपिटक का बहुत ही महत्व है। बौद्ध धर्म मे थेरावाद पंत को मानने वाले लोग भगवान बुद्ध के मंत्रों का उच्चारण त्रिपिटक सुत्तपाठ के दौरान करते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता एवं विश्व का कल्याण है। विश्व में शांति बनी रहे और लोग का जीवन सुखी हो, इसी कामना के साथ इस समारोह का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

मैक्सिको में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

Mexico, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): पश्चिमी मैक्सिको में शनिवार को एक निजी टूर बस के पलट जाने से चार बच्चों सहित 15 लोगों की मौत...

बंगलादेश के सबसे बड़े पर्यटन एक्सपो की शुरूआत

ढाका, 02 दिसंबर (वार्ता): बंगलादेश के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ढाका में तीन दिवसीय पर्यटन एक्सपो शुरू किया गया है। इसका आयोजन बंगलादेशी...

कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 02 जनवरी (वार्ता)- केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है और गुलमर्ग और पहलगाम में...

नागपुर: MARD दो जनवरी से हड़ताल पर

नागपुर, 01 जनवरी (वार्ता)-महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (MARD) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए दो जनवरी से हड़ताल पर जाने...

वाशिंगटन: शिकागो में घरेलू कलह में पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका में शिकागो के इलिननोइस उपनगर के बुफेलो ग्रोव में घरेलू कलह होने से पांच लोगों की मौत हो गई...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय