11:12 AM | Friday, May 9, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

शिवराज ने निभाया वचन, कृतिका के विवाह में पहुँची आर्थिक सहायता

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार ज़िले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वायदे के मुताबिक़ दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर कलेक्टर धार प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ ज्योति शर्मा विवाह समारोह में पहुँची।

मुख्यमंत्री चौहान ने कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रूपए उपहार स्वरूप भिजवाए। धार कलेक्टर मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु कृतिका को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। उसी वक्त खरगोन में हुए उपद्रव में कृतिका का भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में उपचार चला। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था।

- Advertisement -

चौहान की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्चे पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। श्री चौहान ने भी अनेक मर्तबा वीडियो काल कर शिवम से चर्चा की थी। उन्होंने विवाह में मदद का भरोसा जताया था।

खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीईओ ज़िला पंचायत खरगोन ज्योति शर्मा को प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया। धार प्रशासन का अमला भी निसरपुर पहुँचा और सुश्री कृतिका के विवाह में शामिल हुआ। सभी ने नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अग्निपथ योजना पर हो रहे विरोध के चलते उत्तरी रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शुक्रवार को तीसरे दिन भी देशव्यापी विरोध...

खरगोन: गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन: 01 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर देने...

ट्विटर ने सस्पेंड किया अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एकाउंट

वाशिंगटन : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ के नये ‘मालिक’ एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी के नियमाें का एक बार फिर उल्लंघन...

जम्मू-कश्मीर में मनाया गया योग दिवस, एलजी से लेकर आम जनता तक ने किया योग

जम्मू-कश्मीर में मनाया गया योग दिवस, एलजी से लेकर आम जनता तक ने किया योग आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

ओडिशा विधानसभा मे प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सदस्यों का हंगामा

भुवनेश्वर 02 दिसंबर (वार्ता): ओडिशा विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने किसानों के सवाल पर अध्यक्ष बी के अरूख...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय