9:25 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी’ का 2.0 वर्जन रिलीज

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी के गाना कुड़ी मेरी’ का 2.0 वर्जन रिलीज हो गया है।
फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी पर सपने में मिलती है कुड़ी मेरी… फिल्माया गया था।अब इस गाने को नये कलेवर के साथ विनोद भानुशाली के हिट्ज म्यूजिक ने पेश किया है। गाने का नया वर्जन रिलीज कर दिया गया है। इस रिक्रिएशनल वर्जन में अभिमन्यु दसानी और ध्वनि भानुशाली थिरक रहे हैं। गाने को कोरियोग्राफ गणेश आचार्य ने किया है।

‘कुड़ी मेरी’ को यश नार्वेकर, ध्वनि भानुशाली और लिजो जॉर्ज ने स्वरबद्ध किया है, म्यूजिक को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने रीक्रिएट किया है और इसके बोल कुमार ने लिखा है। इस गाने का वीडियो अभिमन्यु और ध्वनि से शुरू होता है और बीच में मनोज बाजपेयी की एंट्री होती है। इस गाने को लेकर मनोज ने वाजपेयी कहा कि जब इस क्लासिक गाने को फिर से बनाने की जानकारी मिली तो काफी खुशी हुई थी। उम्मीद है कि नई पीढ़ी इसे पसंद करेगी। इस वीडियो को शूट करते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गयीं।

- Advertisement -

निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा कि इस कल्ट क्लासिक गीत को दोबारा बनाने के पीछे नई पीढ़ी को जोड़ने क मकसद है, जिन्होंने गाना नहीं सुना, वो इससे जुड़ सकेंगे

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या

आत्महत्या, 02 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा के शक्ति नगर इलाके में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी से...

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।...

यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी

Warning in ukraine, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): यूक्रेन के किरोवोह्राद, पोल्टावा, चर्कासी और खार्किव क्षेत्रों में स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद हवाई हमले के...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय