10:38 PM | Thursday, July 10, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मुर्मु मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण करेंगी

Inauguration, जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण करेंगी।  मुर्मु राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार पूर्वाह्न 11.20 बजे यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात वह संविधान पार्क का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

Inauguration

राज्यपाल कलराज मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि  मिश्र, गहलोत और डॉ. जोशी ने गत वर्ष 26 जनवरी को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें :  राजस्थान: अज्ञान वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।...

जय शाह के साथ बैठक में शामिल होंगे राहुल द्रविड़

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता)- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से...

इस सर्दी में आपको गर्म रखने के लिए स्वस्थ चाय, कॉफी और गर्म पेय पदार्थ

Winter Tips : जैसा कि तीव्र शीत लहर उत्तर भारत को जकड़ लेती है और कई लोगों के लिए नए साल के जश्न की...

FIFA World Cup: मोरक्को 36 साल बाद सुपर-16 में

दोहा, 01 दिसंबर (वार्ता): मोरक्को ने गुरुवार को फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के ग्रुप-एफ मुकाबले में कनाडा को 2-1 से हराकर...

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, चार लोगों की मौत

ब्रिस्बेन, 02 जनवरी (वार्ता)- आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन लाेग...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय