10:49 PM | Thursday, July 10, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक

जयपुर, 02 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में नगर निगम जयपुर हैरिटैज स्तर पर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक किया जायेगा।

हैरिटेज महापौर मुनैश गुर्जर ने बताया कि नगर निगम हैरिटैज स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर उन्हें आगे लाने के लिए राज्य खेलों की तर्ज पर वार्ड स्तर पर युवक-युवतियों की कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स(100 मीटर, 200 मीटर, एवं 400 मीटर), फुटबाल एवं बॉस्केटबाल की प्रतियोगितायें आयोजित होगीं।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि हैरिटेज निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने निगम स्तर पर ओलम्पिक के आयोजन हेतु अतिरिक्त आयुक्त मुख्यालय राजेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है जो इनके सफल आयोजन हेतु विभिन्न तैयारियां व कार्यों को सम्पादित करेगी।

औलम्पिक तैयारी हेतु गठित समिति ने आज ओपचारिक रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। हैरिटेज निगम स्तर पर होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में किसी भी आयु का व्यक्ति (महिला/पुरूष) भाग ले सकता है । इन खेलों में भाग लेने वाले व्यक्तियों का पंजीयन शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

दिव्या अग्रवाल का गाना रेशम का रुमाल रिलीज़

मुंबई, 01 दिृसंबर (वार्ता): अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल का नया गाना रेशम का रुमाल (Resham Ka Rumal) रिलीज हो गया है। दिव्या अग्रवाल ने कहा,...

पिछले माह की तुलना में इस महीने कोविड के नए मामलों में गिरावट

Covid, 02 दिसंबर (वार्ता): देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 274 नये मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले माह की इस...

Breaking News: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास मिला बम

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के पास बने VVIP हेलीपैड से एक जिंदा बम का खोखा बरामद होने के बाद...

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2022 में निवेशकाें को किया मालामाल

शेयर बाजार, 1 जनवरी 2023- अगर घरेलू शेयर बाजार के पिछले पूरे साल के लेखा-जोखा पर नजर डालें तो कोरोना महामारी के साथ ही...

जी-20 समूह की अध्यक्षता पर देश में हो रहा बड़ा ड्रामा: कांग्रेस

जी-20 समूह, 02 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि समूह जी-20 देशों की अध्यक्षता बारी-बारी से सदस्य देश करते हैं लेकिन मोदी सरकार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय