1:35 AM | Friday, May 16, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

सीकर जिले में पिकअप के ट्रक से टकराने पर 11 लोगों की मौत

सीकर 01 जनवरी (वार्ता): राजस्थान में सीकर जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में पिकअप के मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बोरिंग मशीन ट्रक से भीड़ जाने से आज 11 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार जयपुर जिले के चौमू इलाके के सामोद से पिकअप में सवार होकर सीकर जिले में खंडेला स्थित गणेशधाम दर्शन करने के लिए ये लोग आ रहे थे कि उनकी पिकअप एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए बोरिंग मशीन ट्रक में जा घुसी। हादसे में मोटरसाइकल पर सवार पति-पत्नी एवं पिकअप में सवार लोगों सहित 11 लोगों की मृत्यु हो गई ।

- Advertisement -

हादसे से मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पलसाना चिकित्सालय पहुंचाया गया।
हादसे पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक जताया है। श्री मिश्र ने दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

गहलोत ने कहा कि सीकर के खंडेला क्षेत्र में पलसाना-खंडेला मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं,ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

- Advertisement -

बिड़ला ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि सीकर में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस आघात को सहन करने का संबल दें।मेरी गहन संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

G-20 की अध्यक्षता संभालने पर योगी ने मोदी को दी बधाई

G-20, 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत के जी-20 की अध्यक्षता संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

मुंबई: 01 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’

मुंबई: 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म 'सैम बहादुर' 01 दिसंबर...

मध्य प्रदेश: उमरिया में राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

निरीक्षक गिरफ्तार, 02 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के उमरिया में रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम में आज एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार...

सड़क हादसे मे तीन बाईक सवार युवकों की मौत

अमरोहा, 01 दिसंबर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा में अनियंत्रित तेज रफ्तार बाईक पेड से टकरा जाने से उस पर सवार तीन...

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय