1:13 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और चार कैदियों की मौत हो गयी है। चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की ओर से दी गयी जानकारी में यह बताया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि रविवार को सुबह बख्तरबंद गाड़ी में सवार कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने जेल के सुरक्षाकर्मियों पर ताबडतोड़ गोलियां बरसायीं। मैैक्सिको के सैनिकों और स्टेट पुलिस ने रविवार को बाद में जेल पर एक बार फिर से कब्जा किया। जेल पर हुए इस हमले में 13 लोग घायल हुए और 24 कैदी मौके का फायदा उठाते हुए जेल से भाग गये। बयान में यह भी कहा गया कि स्थानीय पुलिस ने बख्तरबंद गाड़ी में सवार दो बंदूकधारियों को मार गिराया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर APO

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के मुख्य...

छत्तीसगढ़:कार पेड़ से टकराई, चार लोगों की मौत

चार लोगों की मौत, 02 जनवरी (वार्ता)- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुल्लू वॉटर फॉल मेें नए साल का जश्न मना कर लौटते वक्त...

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

जैसलमेर, 02 जनवरी: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल...

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

घड़ी में रात 12 बजते ही उत्तराखंड में लोगों ने मौज-मस्ती और धूम धाम से नए साल का स्वागत किया। वहीं, सुबह लोगों ने...

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे

जयपुर 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय