2:36 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘भोला’ सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म के निदेशक और निर्माता अजय देवगन ही हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू की मुख्य भूमिका होगी। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ‘भोला’ की एक झलक नजर आ रही है। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘भोला का वर्ष शुरू हो गया।सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।’ इसके अलावा उन्होंने शेड्स ऑफ भोला और भोला इन 3डी नामक दो हैश टैग भी लगाए हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला 3डी में 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पदोन्नति लाभ नहीं देने पर 6 सहायक प्रोफेसरों का धरना 7वें भी रहा जारी

जयपुर 01 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान विश्वविद्यालय राज्य सरकार के आदेश के बावजूद छह सहायक प्रोफेसरों को पदोन्नति का लाभ नहीं देने पर इन शिक्षकों का...

उत्तरपश्चिमी पाकिस्तान में सैन्य अभियान में एक सैनिक ,चार आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 01 जनवरी (वार्ता)- पाकिस्तान की सेना ने देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक अभियान चलाकर चार आतंकवादियों...

विवादास्पद ट्वीट मामले में पीटीआई सांसद स्वाति को मिली जमानत

इस्लामाबाद, 02 जनवरी (वार्ता)- पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बारे में विवादास्पद ट्वीट को लेकर नवंबर के आखिर में...

तमिलनाडु में ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर कार्रवाई का वादा : रघुपति

चेन्नई, 01 दिसंबर (वार्ता): तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल आर एन रवि ने ऑनलाइन जुए के कारण...

आईआईटी-मद्रास, डीआरडीओ उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी पर कर रहे हैं काम

IIT-Madras (02 जनवरी): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी-मद्रास) देश की राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा जरूरतों के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को विकसित करने के लिए...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय