1:04 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पंजाब सरकार वीर हकीकत का बलिदान दिन सभी स्कूलों में मनाएं:चावला

Martyrdom day, अमृतसर, 02 जनवरी (वार्ता) : पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सरकार से मांग की है कि राज्य के सभी स्कूलों, कालेजों में बसंत पंचमी के साथ ही वीर हकीकत का बलिदान दिन मनाया जाना चाहिए। प्रो चावला ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार ने यह अच्छा कदम लिया है कि स्कूलों के नाम, जातियों के आधार पर नहीं बल्कि शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।

Martyrdom day

उन्होंने कहा कि सरकार को याद रखना चाहिए कि बसंत पंचमी के दिन वीर हकीकत का बलिदान हुआ था, इसलिए सभी स्कूलों में, कालेजों में बसंत पंचमी के साथ ही वीर हकीकत का बलिदान दिन मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन वीर बालकों ने देश और धर्म के लिए जीवन अर्पण किया है, उनको याद करना, उनके बलिदान से शिक्षा लेना, नयी पीढ़ी को प्रेरणा देगा और ऐसे ही बच्चे देश का नाम ऊंचा करेंगे। बाल वीर हकीकत राय ने बड़ी बहादुरी के साथ 14 वर्ष की उम्र में बलिदान दिया था। मुगलों के भरे दरबार में अपना सिर कटवाया, सिर कटने से पहले उसे पत्थर मार मार कर घायल किया गया, पर वीर हकीकत ने अपना धर्म नहीं छोड़ा। उल्लेखनीय है कि स्यालकोट में हकीकत की मुगलों ने क्रूर हत्या के बाद उसी समय उसकी बालिका पत्नी सती हो गई और केवल बटाला में ही सती लक्ष्मी की समाधि है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : संदीप सिंह इस्तीफा दें या मुख्यमंत्री पद से हटाएं: बीर दविंदर सिंह

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

इजरायल ने दमिश्क हवाई हड्डा पर किया हमला, दो सैनिकों की मौत

दमिश्क 02 जनवरी (वार्ता) इजरायल ने सोमवार को सीरिया के दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मिसाइल हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गयी।...

शिवराज आज मंत्रियों के साथ बैठक कर तैयार करेंगे नए साल का रोडमैप

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक कर नए साल का रोडमैप तैयार...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

आलिया भट्ट ने अपने ‘प्यारे’ रणबीर कपूर और परिवार के साथ नए साल 2023 का किया स्वागत

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का इंस्टाग्राम गेम हमेशा ऑन पॉइंट रहता है। आलिया ने नए साल 2023 का बेहतरीन तरीके से स्वागत किया। नए...

सारण में भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

छपरा, 01 दिसंबर (वार्ता ): बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय