3:35 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का निधन

समरेश सिंह, 01 दिसंबर (वार्ता): झारखंड के पूर्व मंत्री समरेश सिंह का गुरुवार की सुबह लगभग 6.30 बजे बोकारो के सिटी सेंटर स्थित अपने आवास में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 12 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होते हुए देख डिस्चार्ज कर दिया था और इसके बाद वह घर पर ही थे।बोकारो के पूर्व विधायक श्री सिंह भाजपा के संस्थापक सदस्य थे। श्री सिंह पहली बार 1977 में विधायक बने थे।बाद में श्री सिंह भाजपा से 1985 व 1990 में बोकारो से विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद सिंह राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बने थे। सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव चंदनक्यारी में किया जाएगा। उनके बड़े पुत्र राणा प्रताप भी अमेरिका से पहुंच गये हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बांका : शराब तस्कर सहित 45 गिरफ्तार

बांका, 01 जनवरी (वार्ता) : बिहार में बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार...

Delhi horror: पीड़िता की मां ने पुलिस वाले की एक्सीडेंट थ्योरी पर उठाए सवाल, कहा – ‘उसके शरीर पर कपड़े का एक टुकड़ा नहीं...

Delhi horror: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में रविवार तड़के एक कार की चपेट में आने और घसीटने से एक महिला की मौत पर सोमवार...

चीन में कोरोना के 4,233 नए मामलों की पुष्टि

बीजिंग, 02 दिसंबर (वार्ता): चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,233 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी...

अजय देवगन ने शेयर की भोला की झलक

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म भोला की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। 'भोला' सस्पेंस...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय