12:57 PM | Thursday, March 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट से नौ मजदूरों की मौत

Pakistan 01 दिसंबर (वार्ता): पाकिस्तान में ओरकजई आदिवासी क्षेत्र के डोली इलाके में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में नौ मजदूरों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं ओरकजई के उपायुक्त अदनान फरीद ने कहा कि बुधवार को घटना के समय खदान में 13 मजदूर काम कर रहे थे और बाद में वे उसमें फंस गए।

उन्होंने कहा कि बचाव अधिकारी, स्थानीय स्वयंसेवक और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नौ शवों को बरामद किया और बाकी चार को मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें केडीए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया। कोहाट मंडल के आयुक्त महमूद असलम वजीर ने इस घटना पर दुख जताया और संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए और साथ ही ठेकेदारों को मजदूरों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीनतम उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट 2,500 फुट की गहराई में हुआ। ओरकजई जिले के पुलिस प्रमुख नजीर खान ने बताया कि खनिज विकास विभाग की एक सरकारी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कहा कि विस्फोट खदान के अंदर गैस की चिंगारी के कारण हुआ।

प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बांका : शराब तस्कर सहित 45 गिरफ्तार

बांका, 01 जनवरी (वार्ता) : बिहार में बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने...

मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

Morocco, 01 जनवरी (वार्ता): मोरक्को ने चीन से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश मंत्रालय ने...

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन...

अंतरराष्ट्रीय बाजार: पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

अंतरराष्ट्रीय बाजार, 02 दिसंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...

जयपुर: नड्डा ने में राममंदिर में दर्शन एवं गुरुद्वारा में टेका मत्था

जयपुर: 01 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय