1:01 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राज्य सरकार की बाधाओं के बावजूद यात्रा मध्यप्रदेश में रही उम्मीद से ज्यादा सफल : जयराम

भारत जोड़ो यात्रा, 01 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मध्यप्रदेश सरकार पर राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बाधाएं डालने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इसके बावजूद यात्रा को राज्य में उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त हुई है। जयराम रमेश यात्रा के शिविर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नजरपुर में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा को बुरहानपुर से उज्जैन तक सहयोग मिला है। कांग्रेस के अलावा दूसरे लोग भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि इंदौर और उज्जैन में यात्रा को अभूतपूर्व सहयोग मिला। मध्यप्रदेश में इस यात्रा को उम्मीद से ज्यादा सहयोग प्राप्त हुआ है।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बाधाओं के बावजूद ये परिणाम सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश में यात्रा का हौंसला कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए। इंदौर में पोस्टर निकाले गए। एक मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई। यात्रा की कई बार आलोचना की गई। उसके बावजूद यात्रा बहुत सफल हुई है। उन्होंने इसका श्रेय प्रदेश कांग्रेस समिति को देते हुए कहा कि प्रदेश इकाई ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम किया है। उन्होंने प्रदेश की सड़कों के बहाने भी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्रा में सबसे बड़ी दिक्कत सड़कों की आई। सभी को इंदौर के अतिरिक्त अन्य सभी स्थानों पर चलने में बहुत परेशानी हुई। उन्होंने प्रमुख तौर पर बुरहानपुर, खंडवा और खरगोन की सड़कों को लेकर राज्य सरकार पर कटाक्ष किए। ये यात्रा पिछली 23 तारीख को बुरहानपुर जिले से मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुई थी। यात्रा का आज प्रदेश में नौंवां दिन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने खंडवा जिले के ओंकारेश्वर और उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए हैं। आगामी चाार दिसंबर को यात्रा राजस्थान की सीमा में दाखिल होगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और...

वाशिंगटन: अमेरिकी सदन ने प्राप्त किए ट्रम्प के संघीय कर रिकॉर्ड

वाशिंगटन: 01 दिसंबर (वार्ता) आंतरिक राजस्व सेवा (आईआरएस) ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पिछले छह साल के संघीय कर...

वाहन बिक्री, GST आंकड़े और कोरोना के रुख का बाजार पर रहेगा असर

मुंबई,01 जनवरी (वार्ता)-चीन में बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए काेरोना प्रतिबंध में ढील दिये जाने की घोषणा से उत्साहित निवेशकों की दमदार...

कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार

कश्मीर, 02 दिसंबर (वार्ता): कश्मीर घाटी में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कई डिग्री सुधार के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे...

नई दिल्ली: सदर बाजार के टूटी चौक पर आग, सात कारें जलीं

हादसा, 01 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के चांदनी चौक क्षेत्र के सदर बाज़ार में 12 टूटी चौक पर गुरुवार शाम आग लग गयी जिसमें...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय