1:19 PM | Thursday, March 20, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

महाराष्ट्र के सरकारी कार्यालयों में 01 अप्रैल से ‘ई-ऑफिस’ पद्धति लागू:शिंदे

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि प्रशासनिक कार्यों को ज्यादा सक्रिय और ‘पेपरलेस’ बनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में 01 अप्रैल, 2023 से ‘ई-ऑफिस’ पद्धति लागू की जाएगी।
गुरुवार रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शिंदे ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि केंद्र की तर्ज पर राज्य में भी निर्णय लेने के लिए सरकारी फाइलों को चार स्तरों पर भेजें।

केंद्रीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास ने इस संबंध में ‘वर्षा’ आवास पर शिंदे से मुलाकात की।इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री मनु कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने राज्य में सुशासन नियमावली तैयार करने में प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया और कहा कि देश में सुशासन सूचकांक में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है और इसे प्रथम स्थान पर लाने की कोशिश की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली का उपयोग शुरू हो जाता है तो काम तेजी से होगा और इसके अलावा काम पूर्ण रूप से पेपरलेस हो जाएगा ।काम करना ज्यादा आसान होगा इसलिए 01 अप्रैल से राज्य के सभी कार्यालयों में ‘ई-ऑफिस’ प्रणाली शुरू की जाएगी।

- Advertisement -

शिंदे ने कहा कि जब सभी कार्यालय ‘ई-ऑफिस’ में काम करना शुरू कर देंगे तो फ़ाइलों और दस्तावेजों को मोबाइल पर भी देखा और उन्हें स्वीकृत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हरियाणा विस का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से

चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। इस संदर्भ...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

केजरीवाल ने कंझावला मामले में की सक्सेना से बात,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Kejriwal talks, नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल वी...

अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) पर काम कर रहे हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नवीनतम विकास...

मध्यप्रदेश: सतना में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

सतना, 02 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण दो नाबालिग किशोरों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय