8:50 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन किया।

ठाकुर ने जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इनडोर स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों के साथ आत्मीयता से मिले। उन्होंने खिलाड़ियों का बास्केटबॉल मैच देखकर अभिभूत हुए एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खिलाडियों का बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो आपने इतनी दूरी से इतनी अच्छी बास्केट की।

- Advertisement -
अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

उन्होंने इसके साथ ही कहा की खेल में कोई शॉर्टकट नहीं होता आप अपने प्रशिक्षक से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यास करें सफलता आपके कदम चूमेगी।

जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी में पधारने पर उनका खिलाड़ियों के द्वारा स्वागत किया गया एवं उन्होंने जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के इंडोर हॉल एवं वातानुकूलित जिम का अवलोकन किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ियों के साथ जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी भी उपस्थित रहे मंत्री जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जैसलमेर के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी महिपाल सिंह भाटी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक देवी सिंह महेचा शारीरिक शिक्षक नरपत सिंह चैहान एवं सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी कोजाराम चैहान एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Read: मध्य प्रदेश में रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए ‘बजरंग बली’ को नोटिस मिला

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जूनियर NTR के साथ काम करेंगे आमिर खान!

जूनियर NTR,01 जनवरी (वार्ता)- बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर NTR के साथ काम करते नजर आ...

खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना हैं, विश्व कप के लिये उत्साहित : सुखजीत

World Cup, राउरकेला, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने विश्व कप की तैयारियों के बीच सोमवार को...

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय