1:24 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तराखंड पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

बदमाश गिरफ्तार, 02 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने पच्चीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूषा ने रुद्रपुर में शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गदरपुर में एक मामले में संगीन धाराओं में आरोपित चार बदमाश सलमान, अकिल, दीपक गुप्ता व मोहम्मद आसिम रजा फरार थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गदरपुर के थाना प्रभारी राजेश पांडे की अगुवाई में एसटीएफ व पुलिस की एक टीम का गठन किया।
यही नहीं आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। पुलिस व STF की टीम लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिरों को भी बदमाशों की तलाश में लगा दिया था। STF को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस व एसटीएफ ने तत्काल जाल बिछाया और आसिम रजा को मीना बाजार, सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। बाकी की भी तलाश की जा रही है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

BJP MLA, बेंगलुरु 02 जनवरी (वार्ता) : कर्नाटक के पूर्व मंत्री और राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद लिंबावली पर एक व्यापारी...

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत, पांच घायल

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की मौत...

राजस्थान: हनुमानगढ़ में सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत

सड़क हादसा,02 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आज दूसरे दिन दो दुर्घटना मेंं चार व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल...

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

जैसलमेर, 02 जनवरी: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय