1:24 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

सपा विधायक, उसके भाई ने कानपुर आयुक्तालय में किया आत्मसमर्पण

कानपुर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उसके भाई के साथ पुलिस के साथ चल रही लुका छुपी का खेल आज आखिरकार खत्म हुआ और विधायक ने भाई सहित कानपुर आयुक्तायलय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने विधायक और उसके भाई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर की सीसामऊ व‍िधानसभा सीट से फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर आयुक्तालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने के दौरान विधायक इरफान सोलंकी के साथ जहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा, तो वहीं समाजवादी पार्टी के व‍िधायक हसन रूमी और अम‍िताभ बाजपेई भी मौजूद रहे। जिसके बाद आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को पूरा करते हुए पुलिस ने विधायक सोलंकी और उसके भाई रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

गौरतलब है कि पिछले महीने एक भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था और तब से सपा विधायक सोलंकी और उसका भाई रिजवान फरार चल रहे थे और वही लगातार पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार फरार चल रहा है सपा विधायक सोलंकी पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है । जिसके कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अमेरिका ने अल कायदा और तालिबान के चार नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया

वाशिंगटन 02 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) : अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा के दो नेताओं और अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

सर्दियों में चाय और कॉफी की क्रेविंग को कैसे कंट्रोल करें

Winter Health Tips: सर्दी सबसे पसंदीदा मौसमों में से एक है, यह आरामदायक गर्म पेय और हमारे घरों के अंदर गर्म और आरामदायक...

 बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

 बुलंदशहर: 01 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल...

पारादीप बंदरगाह से दिसंबर में माल की रिकॉर्ड ढुलाई

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- ओडिशा तट पर स्थिति पारादीप बंदरगाह से दिसंबर 2022 में 1.26 करोड़ टन माल की आवाजाही हुई यह दिसंबर...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय