4:47 AM | Thursday, May 22, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

ब्राजील में लूला डा सिल्वा ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

ब्राज़ीलिया 02 जनवरी (वार्ता) : ब्राजील में वर्कर्स पार्टी (पीटी) के लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। उनका कार्यकाल चार साल का होगा। श्री लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद और गेराल्डो अल्कमिन ने रविवार को ब्रासीलिया स्थित चैंबर ऑफ डेप्युटी के पूर्ण सत्र के दौरान स्थानीय समयानुसार अपराह्न 3:00 बजे उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। श्री लूला डा सिल्वा का तीसरा बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं। इन्हें सुप्रीम कोर्ट एक विवादास्पद फैसले के बाद 2018 और 2019 के बीच एक साल से अधिक समय तक जेल में रहना पड़ा था। इस फैसले को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद इनकी सत्ता में वापसी हुई है। अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में श्री लूला डा सिल्वा को 6.03 करोड़ मत या 50.9 प्रतिशत वोट मिला था, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 5.82 करोड़ मत या या 49.1 प्रतिशत वोट मिला था। लूला डा सिल्वा देश में फैली गरीबी के खात्मे के लिए मजबूत सामाजिक कार्यक्रम बनाने पर फोकस करने के एजेंडे को लेकर सत्ता में वापस लौटें हैं और यह सब संघ और पुनर्निर्माण के सिद्धांत पर किया जायेगा।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: सीकर में SUV ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, ट्रक से टकराई, 10 की मौत

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

देश में 24 घंटे में 207 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 173 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 207 लोगों...

मध्यप्रदेश: वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

अधिकारियों के तबादले, 02 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर विशेष पुलिस...

गुजरात चुनाव: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा के घर में सियासी जंग: पत्नी रीवाबा, बहन नयनाबा आमने सामने

गुजरात चुनाव: इस चुनाव में गुजरात की जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह जामगनर उत्तर की सीट है. इस सीट...

कोटा संभाग में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की तैयारियां

कोटा 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार दिसम्बर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश...

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय