3:46 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

उत्तराखंड: महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिलाओं ने मनाया जश्न

महिलाओं का जश्न, 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान आभासी तरीके से महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तिकरण तथा संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विधेयक पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की मातृ शक्ति का विश्वास पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और पार्टी के प्रति बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सशक्त महिला-समर्थ समाज” की भावना को आत्मसात करते हुए महिला हितों के लिए हमेशा संवेदनशील तथा क्रियाशील रही है। अब इस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा, जो उनको आर्थिक तथा सामाजिक रुप से और अधिक सशक्त बनाने वाला साबित होगा। नौटियाल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा ही महिला हितों के प्रति संवेदनशील रही है। महिलाओं का सम्मान अगर कहीं है, तो वह केवल भाजपा की सरकार में है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले इस इस प्रदेश में महिलाओं को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा, जिस पर वह आज खरे उतरे हैं।
भाजपा सरकार का यह कदम “सशक्त महिला – समर्थ समाज” की भावना को परिलक्षित करने वाला है। वहीं, महिला आरक्षण दिए जाने के इस ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र महिला मोर्चा की सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा मिष्ठान खिलाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पार्टी राज्यसभा सांसद नरेश बंशल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉक्टर इंदुबाला, महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, सविता गौड़, मंजु नेगी, सरिता जोशी, लक्ष्मी पंवार, शमीना सिद्दकी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के वायदे को पूरा करके रहेंगे : गजेन्द्रसिंह शेखावत

सिरोही 01 जनवरी (वार्ता) : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि उनका विभाग वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचाने के...

शहनाज गिल, गुरु रंधावा के नए म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट

2023 शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लिए खास साल होने वाला है। अभिनेत्री-गायिका शहनाज गिल, जो जल्द ही सलमान खान की किसी का भाई किसी...

अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

वाशिंगटन, 03 जनवरी: अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले...

चीन में कोरोना के 4,233 नए मामलों की पुष्टि

बीजिंग, 02 दिसंबर (वार्ता): चीन में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,233 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को यह जानकारी...

शीत लहर से बचने के आसान उपाय

Cold Wave: दिल्ली, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भीषण शीत लहर चल रही है। यह वर्ष का वह समय भी है...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय