3:32 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा

उदयपुर 02 दिसंबर (वार्ता) : राजस्थाान के उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के दौरान विभिन्न विदेशी देशों के शेरपा यहां शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के नेतृत्व में इसी कड़ी में शेरपा बैठक में आने वाले विदेशी अतिथियों के लिए शिल्पग्राम के एक हिस्से में शानदार आर्ट एंड क्राफ्ट मार्केट सजाया ज रहा है। इस विशेष बाजार को 6 दिसंबर की शाम विभिन्न देशों के शेरपा शिल्पग्राम पहुंचकर देखेंगे और विभिन्न गतिविधियों का गवाह बनने के साथ ही शॉपिंग भी कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर तारा चंद मीणा, अंडर सेकेट्री अनुज स्वरूप, निदेशक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र किरण सोनी ने कल न्यू शिल्पग्राम का दौरा किया और यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने नायडू और अन्य अधिकारियों को यहां स्थापित होने वाले बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पर भारत की विभिन्न प्रकार की शिल्प कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कई लाइव डेमोंसट्रेशन जैसे लाइव नेल आर्ट, चूड़ी बनाना, मटकी और दीपक मेकिंग आदि प्रदर्शित होंगे। कई स्थानीय उत्पादों का मार्केट भी सजाया जाएगा जिसे विभिन्न देशों के शेरपा खरीद सकेंगे। विदेशी अतिथियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय वाद्य यंत्र प्रदर्शित किए जाएंगे और स्थानीय संगीत भी पावणों को सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया की इस पहल से जी -20 शेरपा भारत के इन अनुभवों को विश्वभर में साझा कर पाएंगे

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

कीव: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे

कीव: 01 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क चार से सात दिसंबर तक यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे। श्री तुर्क के कार्यालय...

कोटा: अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा: 01 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी में...

यूक्रेन ने खारिज किया इजराइल का प्रस्ताव

यरूशलम, 01 जनवरी (वार्ता)- यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर ज़ेलेंस्की ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फिलिस्तीनी क्षेत्रों के कब्जे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा...

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय