8:17 AM | Tuesday, April 30, 2024
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बंगाल से आ रहा एक आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक बबलू हाजरा की दर्दनाक मौत हो गई तथा उप चालक फुलचंद को गंभीर चोट आई है।
ग्रामीणों और नेशनल हाइवे के कर्मीयों द्वारा उपचालक फुलचंद को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित SNMMCH अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि ट्रक तेज रफ्तार में बिहार जा रहा था तभी दयाबस पहाड़ के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक ट्रक को संतुलित नहीं कर पाया और वाहन करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिये : रवीना टंडन

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) का कहना है कि हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच तुलना नहीं की जानी...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

केजरीवाल ने कंझावला मामले में की सक्सेना से बात,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Kejriwal talks, नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कंझावला की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल वी...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जेपी नड्डा ने किया योगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 21 जून को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम में योग किया। जेपी नड्डा...

शिवराज सिंह चौहान ने दी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं

भोपाल, 01 जनवरी: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और देश के साथ ही मध्यप्रदेश को भी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय