3:43 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कुशीनगर में दुर्घटना में युवती की मौत

कुशीनगर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल और मैजिक वाहन की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई और अन्य एक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में सौरहा खुर्द पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना घटी। युवती अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा देने जा रही थीं। तभी मैजिक वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी दी। वाहन चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -

छितौनी नगर निवासी प्रभुनाथ गुप्ता की बेटी सीमा गुप्ता (21) अपने भाई हेमंत गुप्ता के साथ आज सुबह मोटरसाइकिल से परीक्षा देने गोरखपुर जा रहीं थी। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित चरिघरवा पेट्रोल पंप के सामने कप्तानगंज की ओर से मैजिक गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल के पीछे बैठी सीमा सड़क पर गिर गईं। जिससे उनका सिर फट गया। जबकि उसका भाई हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को एबुलेंस से सीएचसी कोटवा पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने खैरटिया चौराहे पर मैजिक गाड़ी को रोककर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। छह माह पूर्व सीमा की शादी हुई थी। वह एसएससी की परीक्षा देने अपने मायके आई थीं।

- Advertisement -

नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सीआरपीएफ के सैनिक कृष्ण कुमार की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि

अलवर 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर गांव बाबरिया निवासी सैनिक कृष्ण कुमार यादव की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार...

कीव: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे

कीव: 01 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क चार से सात दिसंबर तक यूक्रेन की यात्रा पर आएंगे। श्री तुर्क के कार्यालय...

पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट से नौ मजदूरों की मौत

Pakistan 01 दिसंबर (वार्ता): पाकिस्तान में ओरकजई आदिवासी क्षेत्र के डोली इलाके में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में नौ मजदूरों की मौत...

खरगोन में गोली मारने के मामले में आरोपी को सजा

खरगोन, 01 दिसंबर (वार्ता) : मध्यप्रदेश के खरगोन स्थित एक न्यायालय ने बगीचे में संतरा तोड़कर खा रहे व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर...

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 जनवरी से होगा

धर्मशाला, 02 जनवरी (वार्ता)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक तपोवन में होगा। सत्र के पहले दिन चार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय