6:09 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

पर्यटन विकास स्थलों के पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग जरुरी : रमेश रंजन

कुशीनगर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संचालित/ क्रियान्वित पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक शुक्रवार को उनके कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें पर्यटन विकास हेतु उक्त स्थलों के संदर्भ में उनके पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना की कार्य प्रगति के संदर्भ में चर्चा की। बैठक में पथिक निवास, टूरिस्ट इनफॉरमेशन ऑफिस, विपश्यना केंद्र, फूड प्लाजा, कुकुत्था रिवरफ्रंट आदि के विकास कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की गई।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास हेतु उक्त स्थलों के संदर्भ में उनके पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। रंजन ने पर्यटन स्थलों पर निर्माण कार्यों के गुणवत्तापूर्ण और तीव्रता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत इन स्थलों की महत्ता को देखते हुए मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तीव्रता लाई जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, पर्यटन सूचना अधिकारी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें: Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे

जयपुर 01 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एक दिवसीय यात्रा पर आज जयपुर पहंचे जहां वह राज्य...

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नये मामले सामने आए

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए । चिकित्सा विभाग के अनुसार जयपुर में नौ और उदयपुर एवं दौसा में...

फेड रिजर्व के सकारात्मक संकेत से गुलजार रहा शेयर बाजार

शेयर बाजार, 01 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की गति धीमी रखने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई...

खाद्य तेलों में टिकाव, दाल-दलहन में मिलाजुला रुख

Wholesale commodity market : स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव पड़े रहे वहीं...

कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

माधुरी दीक्षित, 02 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने माधुरी दीक्षित के साथ बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गाना पर डांस किया है।...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय