11:01 AM | Friday, May 9, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राजस्थान: हनुमानगढ़ में सड़क हादसे में 4 व्यक्तियों की मौत

सड़क हादसा,02 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आज दूसरे दिन दो दुर्घटना मेंं चार व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर नौरंगदेसर के पास ट्रक एवं बाइक में टक्कर होने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे यह भीषण हादसा हुआ। चारों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायल पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी हैं,जिनकी अभी पूरी तरह से शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल के पीछे एक ट्रॉली भी जुड़ी हुई थी। इसमें सात-आठ व्यक्ति सवार थे। पंजाब निवासी यह लोग सालासर की धार्मिक यात्रा से वापस जा रहे थे।

सुबह लगभग 10 बजे ये भीषण हादसा हुआ

हादसे की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी सीआई दिनेश सहारण और ASI विजेंद्रसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रक में सेब लगे हुए थे। ट्रक पलट गया और सेब की पेटियां हाईवे पर बिखर गईं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवा कर यातायात बहाल कर दिया गया है। दूसरी दुर्घटना आज सुबह लगभग 7 बजे इसी मेगा हाईवे पर रावतसर थाना क्षेत्र में ब्रह्मसर के पास हुई, जिसमें पिकअप और लोक परिवहन सेवा में टक्कर हो गयी।
इससे पिकअप वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। घायल को रावतसर के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस दुर्घटना में भी मृतक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हुई। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ जिले के पल्लू थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर- 1 जनवरी की रात को मेगा हाईवे पर ट्रक की कार में टक्कर लगने से पांच युवकों की मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर घायल हो गया जो बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में उपचाराधीन है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बॉलीवुड: 44 वर्ष की हुईं विद्या बालन

विद्या बालन,01 जनवरी (वार्ता)- बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन आज 44 वर्ष की हो गयी। 01 जनवरी 1979 को जन्मीं विद्या बालन बचपन...

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी

चल रहे सोपोर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पुलवामा में एक और मुठभेड़ जारी, अल-बद्र के दो आतंकवादी फंसे एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर...

बिहार: सारण से 200 लीटर महुआ जब्त

महुआ जब्त, 01 दिसम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र से गुरूवार को करीब 200 लीटर महुआ पास को जब्त किया...

67 वर्ष के हुये पार्श्वगायक उदित नारायण

उदित नारायण 01 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने पार्श्वगायक उदित नारायण आज 67 वर्ष के हो गये। उदित नारायण झा का जन्म नेपाल में...

बांका : शराब तस्कर सहित 45 गिरफ्तार

बांका, 01 जनवरी (वार्ता) : बिहार में बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय