1:09 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिवेशन तीन दिन का होगा और 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन होगा।
यह अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद हो रहा है। कांग्रेस संविधान के अनुसार अधिवेशन में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन किया जाएगा। कार्यसमिति की जगह अभी संचालन समिति काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने बताया कि सात सितंबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इसी महीने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी। उसके बाद पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने के साथ ही पूर्ण अधिवेशन की भी तैयारी करेगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

बॉलीवुड: 72 साल के हुए नाना पाटेकर

नाना पाटेकर,01 जनवरी (वार्ता)- बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 72 वर्ष के हो गये। नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई...

कोटा: अनुपयोगी रोटरी फ्लाई ओवर को सब्जीमंडी एवं चौपाटी के लिए उपलब्ध करवाने की मांग

कोटा: 01 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान नें कोटा के नदी पार क्षेत्र कुन्हाड़ी, बालिता एवं लैंडमार्क क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों ने कुन्हाड़ी में...

पदोन्नति लाभ नहीं देने पर 6 सहायक प्रोफेसरों का धरना 7वें भी रहा जारी

जयपुर 01 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान विश्वविद्यालय राज्य सरकार के आदेश के बावजूद छह सहायक प्रोफेसरों को पदोन्नति का लाभ नहीं देने पर इन शिक्षकों का...

कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वतंत्रदेव भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बने

कैप्टन अमरिंदर, 02 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी  ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री...

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय