11:28 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

हमारा प्यार और दुआएं पंत के साथ हैं : पांड्या

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता): भारतीय टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Pant Accident) के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए सोमवार को कहा कि टीम की दुआएं उनके साथ हैं।

पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर कहा, “जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उस पर किसी का बस नहीं था और एक टीम के रूप में हम उसे (पंत को) शुभकामनाएं देते हैं। हमारा प्यार और दुआएं हमेशा उसके साथ हैं और हम उसके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं (Pant Accident)।”

- Advertisement -

पंत पिछले शुक्रवार तड़के रुड़की में अपने परिवार से मिलने जाते हुए एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। उन्हें इस दुर्घटना में सिर, पीठ, घुटने और टखने में चोटें आईं थीं और वह वर्तमान में देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

पांड्या ने कहा, “जाहिर है, पंत का होना बहुत महत्वपूर्ण था लेकिन अब हर कोई जानता है कि स्थिति कहां है। अगर ऋषभ भी होता, तो इससे बहुत फर्क पड़ता। हां, वह जिस तरह का खिलाड़ी है, लेकिन अब वह इस स्थिति में नहीं है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।”

- Advertisement -

उन्होंने कहा, “ऐसे कई लोग हैं जिन्हें मौके मिल सकते हैं। देखते हैं कि भविष्य ने हमारे लिये क्या रखा है और इसके साथ आगे बढ़ते हैं।”

यह भी पढ़ें: इस तरह भयानक एक्सीडेंट का शिकार हुई पंत की मर्सिडीज, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या

आत्महत्या, 02 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा के शक्ति नगर इलाके में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी से...

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

G-20 बैठक में विदेशी मेहमानो के लिए होगी गीत संगीत प्रस्तुति

G-20, 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान के उदयपुर में आगामी पांच से सात दिसम्बर तक आयोजित जी-20 शिखर बैठक के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए...

बांका : शराब तस्कर सहित 45 गिरफ्तार

बांका, 01 जनवरी (वार्ता) : बिहार में बांका जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने...

देश में 24 घंटे में 207 लोगों ने दी कोरोना को मात

नई दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता)- देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 173 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 207 लोगों...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय