3:54 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

हरिवंश सीएसपीओसी में भारतीय प्रतिनिधित्व का करेंगे नेतृत्व

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में तीन से छह जनवरी को आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) में भारतीय प्रतिनिधित्व का नेतृत्व करेंगे।

इस साल का सम्मेलन कोविड-19 महामारी के संदर्भ में संसदों के काम पर केंद्रित होगा। चर्चा किए जाने वाले चार विषयों में महामारी के दौरान संसदों के अनुकूलन पर सामान्य चर्चा, साइबर सुरक्षा की तैयारी, ई-संसद और प्रमुख संसदीय नवाचारों में पीठासीन अधिकारियों की भूमिका शामिल है।

- Advertisement -

पीठासीन अधिकारियों के सत्रों के अलावा भाग लेने वाले देशों के कर्मचारियों के लिए अन्य क्षमता निर्माण कार्यशालाएं भी हैं।

उपसभापति के साथ लोकसभा और राज्य सभा सचिवालय के अधिकारी भी होंगे। सम्मेलन की परिकल्पना 1969 में कनाडा द्वारा राष्ट्रमंडल देशों में संसदों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों को एक मंच पर लाने के लिए की गई थी।

- Advertisement -

पिछला ऐसा सम्मेलन जनवरी 2020 में कनाडा में आयोजित किया गया था। अगला सम्मेलन 2024 में युगांडा में आयोजित होने वाला है।

Read: भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

रेलगाड़ी के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

अलवर 02 दिसंबर वार्ता: राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में ईटा राणा पुलिया से भूगोर पुलिया के बीच रेलवे ट्रेक...

गुजरात चुनाव 2022 Live: 89 सीटों पर मतदान जारी

गुजरात चुनाव 2022: 14,382 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान होना है। पहले चरण के मतदान...

 बुलंदशहर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

 बुलंदशहर: 01 दिसंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल...

हरियाणा में सड़क हादसे में पांच की मौत,दो घायल

Hariyana accident, सिरसा 02 जनवरी (वार्ता): हरियाणा में सिरसा जिला के गांव खारिया व मेहना खेड़ा के बीच सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार...

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय