2:03 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

 महोबा: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

 महोबा: 01 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उप अधीक्षक राम प्रवेश राय ने बताया कि रिवई सुनैचा गांव से तीन युवक मोटरसाइकिल में सवार हो किसी काम से महोबा जा रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलीपुरा के निकट किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी।

मौके पर किसी के न होने से दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका तथा वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। मोटरसाइकिल की गति तेज होने के कारण तीनों युवक काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर मिले। कुछ समय उपरान्त सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने इन युवको को बुरी तरह लहू लुहान की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कुलदीप और प्रह्लाद हमीरपुर जिले के निवासी के रूप में हुई है। जो अपनी रिश्तेदारी में आये थे। जबकि घायल पवन रिवई सुनैचा का रहने वाला है। पवन की हालत काफी नाजुक होने पर उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले वाहन का पता लगा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतकों में कुलदीप की 25 नवम्बर को शादी हुई थी।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

दिव्या अग्रवाल का गाना रेशम का रुमाल रिलीज़

मुंबई, 01 दिृसंबर (वार्ता): अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल का नया गाना रेशम का रुमाल (Resham Ka Rumal) रिलीज हो गया है। दिव्या अग्रवाल ने कहा,...

पंजाब में 90 हजार एचआईवी पॉजिटिव

मोहाली/ चंडीगढ़, 01 दिसंबर (वार्ता): देश में एचआईवी पॉजिटिव लोगों की संख्या 24 लाख से ज्यादा है और पंजाब (Punjab) में नब्बे हजार के...

अजमेर में विश्व एड्स दिवस पर सेमीनार का आयोजन

अजमेर 01 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर में आज विश्व एड्स दिवस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा...

भारत जोड़ो यात्रा से अलवर जिले के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास : भंवर जितेंद्र सिंह

भारत जोड़ो यात्रा, 02 दिसंबर (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से अलवर जिले के हर...

जौनपुर में पीएम आवास के अपात्रों को क़िस्त देने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित

जौनपुर , 01दिसंबर (वार्ता): जौनपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपात्रों को किस्त देने के आरोप में तीन ग्राम विकास अधिकारियों को...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय