1:25 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

नड्डा को भाजपा नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल, 02 दिसंबर (वार्ता) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। श्री चौहान के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, अन्य प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी श्री नड्डा को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है, ”राष्ट्र एवं जनसेवा काे समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं। बहुत बहुत शुभकामनाएं।” प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है, ”प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता व करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और अन्य पदाधिकारियों और नेताओं ने भी अपने नेता को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

पदोन्नति लाभ नहीं देने पर 6 सहायक प्रोफेसरों का धरना 7वें भी रहा जारी

जयपुर 01 जनवरी (वार्ता)-राजस्थान विश्वविद्यालय राज्य सरकार के आदेश के बावजूद छह सहायक प्रोफेसरों को पदोन्नति का लाभ नहीं देने पर इन शिक्षकों का...

अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री के साथ द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू की

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द वैक्सीन वॉर (The Vaccine War) पर काम कर रहे हैं, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। नवीनतम विकास...

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी...

पेरवोमाइस्क के अस्पताल में गोलाबारी , छह लोगों की मौत

Pervomaisk hospital, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): यूक्रेन में लुहांस्क क्षेत्र के पेरवोमाइस्क शहर के एक अस्पताल में यूक्रेन के सैनिकों द्वारा की गई गोलाबारी में...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय