11:18 PM | Thursday, July 10, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

राजस्थान: कोटा में कोचिंग छात्रा ने फांसी से लटक कर की आत्महत्या

आत्महत्या, 02 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में कोटा के शक्ति नगर इलाके में मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की कोचिंग कर रही एक छात्रा ने फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छात्रा काम्या यादव (19) शक्ति नगर में अपने परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से वह अलवर जिले की रहने वाली है, लेकिन उसके पिता विवेक यादव कोटा में सुपर थर्मल पावर स्टेशन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों ने बताया कि आज तड़के तीन से चार बजे के बीच किसी समय कोचिंग छात्रा काम्या यादव ने अपने कमरे में फांसी से लटक कर अपनी जान दी है।
सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी एवं परिवारजनों के दरवाजा खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो शक होने पर जैसे-तैसे करके परिवारजनों ने जब दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो छात्रा फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिवारजन उसे तुरंत नीचे उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कोटा के MBS अस्पताल में रखवाया है। सूत्रों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्रा सौम्या यादव ने उसके कोचिंग संस्थान में आयोजित एक टेस्ट दिया था जिसमें उसके अंक कम आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सपा विधायक, उसके भाई ने कानपुर आयुक्तालय में किया आत्मसमर्पण

कानपुर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उसके भाई के साथ पुलिस के...

बूथ को सशक्त बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा: बोम्मई

Bengaluru CM, 02 दिसंबर (वार्ता) : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बूथ को सशक्त बनाने के...

बीजिंग: चीन के उप प्रीमियर ने कोविड प्रतिबंधों में ढ़ील का किया आह्वान

बीजिंग: 01 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) चीन के उप प्रीमियर सन चुनलान ने शून्य कोविड की राष्ट्रीय नीति पर चलते हुए अपनाये गये सख्त उपायों के...

 खरगोन: बड़वाह उप जेल से विचाराधीन कैदी फरार

 खरगोन: 01 दिसंबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह स्थित उप जेल से आज पुताई करने के दौरान एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया।...

बॉलीवुड: 72 साल के हुए नाना पाटेकर

नाना पाटेकर,01 जनवरी (वार्ता)- बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नाना पाटेकर आज 72 वर्ष के हो गये। नाना पाटेकर उर्फ विश्वनाथ पाटेकर का जन्म मुंबई...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय