10:37 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कांग्रेस अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा

नई दिल्ली,02 जनवरी (वार्ता)- कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन इस बार 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अधिवेशन तीन दिन का होगा और 24, 25 और 26 फरवरी को कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन होगा।
यह अधिवेशन कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद हो रहा है। कांग्रेस संविधान के अनुसार अधिवेशन में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति का भी गठन किया जाएगा। कार्यसमिति की जगह अभी संचालन समिति काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने बताया कि सात सितंबर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा इसी महीने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो जाएगी। उसके बाद पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने के साथ ही पूर्ण अधिवेशन की भी तैयारी करेगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

ए रेवंत रेड्डी हैदराबाद में नज़रबंद

A Revanth Reddy, हैदराबाद, 02 जनवरी (वार्ता):  तेलंगाना कांग्रेस (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को सोमवार को घर में नज़रबंद कर दिया गया...

अजमेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माथुर APO

अजमेर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेंद्र कुमार ने राज्यपाल की आज्ञा से अजमेर जिला परिषद के मुख्य...

यूपी सरकार ने शुरू किया, मेगा स्वच्छता अभियान

यूपी सरकार, 01 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा ने गुरुवार को राज्य के 75 जिलों के 750 नगर...

बकाया जल प्रभार राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज एवं शास्ति में छूट

जयपुर : राजस्थान सरकार ने राज्य की समस्त शहरी एवं ग्रामीण जल प्रदाय योजनाओं के समस्त श्रेणी के उपभोक्ताओं के 31मार्च 2022 तक के...

गया: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

रामनाथ कोविंद, 02 दिसंबर (वार्ता) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में 17वें अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक समारोह का शुभारंभ...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय