1:25 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश वर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर श्री वर्मा का भाजपा में स्वागत किया। श्री वर्मा ने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनसेवा के लिए भाजपा की सदस्यता ली। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और धार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं। पूर्व में नगर अध्यक्ष कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं, साथ ही श्री वर्मा की माताजी फूलकुंवर बाई मंडी डायरेक्टर एवं डही के गाजगोता में सरपंच रही हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

Read: भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

जैन भाया ने किया बारां में प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन

राजस्थान के खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज बारां जिले को मिले प्रथम साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

संविदा नर्सेज संघर्ष समिति ने सीएमएचओ कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के अलवर में संविदा नर्सेज यूटीवी संघर्ष समिति के बैनर तले बकाया वेतन दिलवाने और अनुभव प्रमाण पत्र जारी...

 उज्जैन: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरु

 उज्जैन: 01 दिसंबर (वार्ता) एक दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज मध्यप्रदेश में अपने नौंवे दिन...

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नये मामले सामने आए

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए । चिकित्सा विभाग के अनुसार जयपुर में नौ और उदयपुर एवं दौसा में...

सुधाकर का बयान महागठबंधन की एकता के लिए घातक, जगदानंद उठाएं कदम : शिवानंद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह की...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय