2:35 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी कमाई में मस्त : राहुल

नयी दिल्ली, 01 दिसम्बर (वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि जनता महंगाई को लेकर परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में तेल के दाम घटने के बावजूद देश की जनता को राहत देने के लिए कदम नहीं उठा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले छह माह के दौरान एक चौथाई तक कम हो गये हैं और पूरी दुनिया कच्चे तेल के दाम में कमी के कारण राहत महसूस कर रही है, लेकिन मोदी सरकार ने इसका कोई लाभ देश की जनता को नहीं दिया। कच्चे तेल के दाम इस कदर गिरने के बावजूद सरकार ने तेल के दाम एक रुपए भी कम नहीं किए हैं।

- Advertisement -

गांधी ने ट्वीट किया “पिछले छह महीनों में, कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपए से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।”

Read Also: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

Rashifal 2 January: जानिए अपनी राशि का आज का राशिफल…

Rashifal 2 January: प्रत्येक राशिफल के लिए नीचे दिए गए दैनिक भविष्यवाणियों को पढ़ें और जानें कि आज आपके भाग्य में क्या है। Rashifal 2...

बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, तस्कीन पीठ दर्द के कारण पहले वनडे से बाहर

तस्कीन हुए बाहर, 01 दिसंबर (वार्ता) बंगलादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद पीठ दर्द के कारण भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले पहले...

आजम खान के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

आजम खान, 02 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ महिलाओं के लिए अभद्र भाषा...

सहरसा : ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत, एक अन्य घायल

सहरसा, 01 जनवरी (वार्ता): पूर्व-मध्य रेलवे के सहरसा रेलखंड के धमाराघाट स्टेशन के समीप बागमती नदी पर बने रेल पुल संख्या- 51 पर ट्रेन...

FCC ने SpaceX के 7500 से ज्यादा स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दी

SpaceX : अमेरिका के संघीय संचार आयोग (FCC) ने स्पेसएक्स के 7500 अतिरिक्त स्टारलिंक उपग्रहों की तैनाती को मंजूरी दे दी है। एफसीसी ने गुरुवार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय