9:47 PM | Sunday, June 1, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

कश्मीर में रात के तापमान में हुआ सुधार

कश्मीर, 02 दिसंबर (वार्ता): कश्मीर घाटी में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कई डिग्री सुधार के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोहरे और धुंध के बीच घाटी में कंपकपाने वाली ठंड बनी रही और यहां की राजधानी श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। इस मौसम में तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा।

- Advertisement -

ईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आज का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। कश्मीर के डल झील, बुलेवार्ड रोड, निशात, शालीमार और शहर के अन्य प्रमुख हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य गतिविधियां बाधित रहीं। उत्तरी कश्मीर का तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार रात तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

एजेंसी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान बना रहा। यहां बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में काफी सुधार हुआ और गुरुवार को -3.8 डिग्री नीचे दर्ज होने की तुलना में आज न्यूनतम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में आज न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुकरनाग में 1.3 और कुपवाड़ा में -0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

चंडीगढ़: 5 किग्रा हेरोइन से लदा हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (वार्ता): पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर भारत पाक सीमा पर एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन पकड़ा है जिसमें...

सुधाकर का बयान महागठबंधन की एकता के लिए घातक, जगदानंद उठाएं कदम : शिवानंद

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह की...

अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

वाशिंगटन, 03 जनवरी: अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

Petrol and diesel 01 दिसंबर (वार्ता): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों जारी तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये

मैक्सिको सिटी 02 जनवरी (वार्ता) मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज़ में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय