1:33 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

विश्व कप से पहले हॉकी इंडिया ने की ट्रॉफी टूर की घोषणा

हॉकी इंडिया, 02 दिसम्बर (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के शुरू होने से करीब एक महीना पहले शुक्रवार को ‘ट्रॉफी टूर’ की घोषणा की। इस दौरे के तहत प्रतिष्ठित विश्व कप ट्रॉफी को देश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाया जायेगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर में पांच दिसंबर को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपकर इस दौरे की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद यह देश के 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से होते हुए वापस भुवनेश्वर लौटेगी। ट्रॉफी इस 21 दिवसीय दौरे में पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से होते हुए 25 दिसंबर को ओडिशा पहुंचेगी, जिसके बाद इसे पूरे राज्य का दौरा कराया जायेगा।
तिर्की ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “इस पहल के पीछे का विचार देश भर के हॉकी प्रशंसकों को प्रतिष्ठित ट्रॉफी की एक झलक पाने का अवसर देना है।” उन्होंने कहा, “भारतीय प्रशंसक हमेशा हॉकी के प्रति जुनूनी रहे हैं और आगामी टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम के लिये उत्सुक होंगे। हमें विश्वास है कि इस दौरे से प्रशंसकों को खेल से जुड़े रहने और भारतीय टीम को अभियान शुरू करने से पहले अपनी शुभकामनायें भेजने का मौका मिलेगा।” विश्व कप अगले साल 13 जनवरी से शुरू होगा। मेजबान भारत, जिसे स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ पूल डी में रखा गया है, पहले दिन स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इन चार टीमों के अलावा नीदरलैंड, अर्जेंटीना, जर्मनी, न्यूजीलैंड, फ्रांस, कोरिया, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान और चिली की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

शिवराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं, 01 जनवरी (वार्ता)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस...

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप, दिया इस्तीफा

Sandeep Singh: चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला कोच की शिकायत पर यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने के आरोप में हरियाणा...

देविका वैद्या की चार साल बाद टीम में वापसी

देविका वैद्या, 02 दिसंबर (वार्ता): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला के लिये शुक्रवार को घोषित 15-सदस्यीय स्क्वाड...

G-20 बैठक में विदेशी मेहमानो के लिए होगी गीत संगीत प्रस्तुति

G-20, 02 दिसम्बर (वार्ता): राजस्थान के उदयपुर में आगामी पांच से सात दिसम्बर तक आयोजित जी-20 शिखर बैठक के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए...

इजरायल की नई सरकार प्लास्टिक कर को करेगी समाप्त

यरुशलम, 02 जनवरी (वार्ता) : इजरायल के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि नई सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद जल्द ही...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय