7:43 PM | Friday, July 11, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी

Warning in ukraine, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): यूक्रेन के किरोवोह्राद, पोल्टावा, चर्कासी और खार्किव क्षेत्रों में स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद हवाई हमले के सायरन बजाए गए है। यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के ऑनलाइन मानचित्र में दिखाया गया है कि शनिवार रात को लगभग नौ बजकर 11 मिनट पर चेतावनी जारी की गई थी।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में 40 प्रतिशत से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है न्यू ऑमिक्रॉन सबवेरिएंट

- Advertisement -

इससे पहले रात में यूक्रेन-नियंत्रित ज़ापोरीज़्हिया क्षेत्र के हिस्सों के साथ-साथ यूक्रेन के मायकोलाइव, ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस के क्षेत्रों और यूक्रेन नियंत्रित खेरसॉन क्षेत्र के हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इससे पहले शनिवार को पूरे यूक्रेन में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी। यूक्रेन के डीटीईके के अनुसार कीव, ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस में आपातकालीन शटडाउन लागू किए गए थे।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली पूरी तरह कार्यात्मक और स्थिर है। क्रीमिया पुल पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद , 10 अक्टूबर से रूस द्वारा यूक्रेन के बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दिसंबर में कहा था कि इस समय देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को 100 प्रतिशत तक बहाल करना असंभव है। यही कारण है कि यूक्रेन के अधिकांश शहरों और जिलों में निर्धारित बिजली बंद हैं।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : चीन अपनाये अधिक एंटी-कोरोना वायरस उपाय व पारदर्शिता: डब्ल्यूएचओ

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

देविका वैद्या की चार साल बाद टीम में वापसी

देविका वैद्या, 02 दिसंबर (वार्ता): भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला के लिये शुक्रवार को घोषित 15-सदस्यीय स्क्वाड...

पक्षी से टकराने के बाद शारजाह जा रहे विमान की उड़ान रद्द

कोयंबटूर, 02 जनवरी (वार्ता)- तमिलनाडु में कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शारजाह की उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एयर अरेबियन के विमान के...

मराठवाड़ा की बुलंद आवाज, महाराष्ट्र खामोश: अजीत पवार

मुंबई, 01 जनवरी (वार्ता): महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने रविवार को पीडब्ल्यूपी के वरिष्ठ नेता केशवराव ढोंडगे के निधन पर...

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए वृद्ध, महिलाएं कतार में दिखाई दिए

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सुबह से ही वृद्ध, महिलाएं एवं युवा अपने मताधिकार का...

मध्यप्रदेश की शराब नीति देश के लिए माॅडल बन जाए: उमा

Liquor Policy, बैतूल : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में शराब बंदी को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा।...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय