3:46 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश वर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल
मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर श्री वर्मा का भाजपा में स्वागत किया। श्री वर्मा ने पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनसेवा के लिए भाजपा की सदस्यता ली। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और धार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं। पूर्व में नगर अध्यक्ष कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं, साथ ही श्री वर्मा की माताजी फूलकुंवर बाई मंडी डायरेक्टर एवं डही के गाजगोता में सरपंच रही हैं।

- Advertisement -

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित थे।

Read: भानुप्रतापपुर से नवनिर्वाचित विधायक को दिलाई गई शपथ

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने से भाव में तेजी

अलवर 01 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान में अलवर की कपास की विदेशो में मांग होने के कारण इस बार कपास के भाव में तेजी है...

खिलाड़ियों में सच्ची टीम भावना हैं, विश्व कप के लिये उत्साहित : सुखजीत

World Cup, राउरकेला, 02 जनवरी (वार्ता) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह ने विश्व कप की तैयारियों के बीच सोमवार को...

शिवराज आज मंत्रियों के साथ बैठक कर तैयार करेंगे नए साल का रोडमैप

भोपाल, 02 जनवरी (वार्ता) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश के मंत्रियों के साथ बैठक कर नए साल का रोडमैप तैयार...

आदिवासी समाज की सहमति के बिना पेड़ों को काटना गलत: हेमन्त सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए उस कानून पर आपत्ति जताई है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासियों और...

नई दिल्ली: सदर बाजार के टूटी चौक पर आग, सात कारें जलीं

हादसा, 01 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के चांदनी चौक क्षेत्र के सदर बाज़ार में 12 टूटी चौक पर गुरुवार शाम आग लग गयी जिसमें...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय