4:37 PM | Friday, February 14, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

जैसलमेर, 02 जनवरी: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दो दिवसीय जैसलमेर के दौरे के दौरान बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन किया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र इंदिरा इनडोर स्टेडियम में राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा संचालित जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी का अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों के साथ आत्मीयता से मिले।

Read: NEW YEAR 2023: नए साल पर मंदिरों में लगी भीड़, पूर्णागिरी धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें

- Advertisement -
अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलात एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

उन्होंने खिलाड़ियों का बास्केटबॉल मैच देखकर अभिभूत हुए एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खिलाडियों का बहुत ही अच्छा अभ्यास है जो आपने इतनी दूरी से इतनी अच्छी बास्केट की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बास्केटबॉल अकादमी का किया अवलोकन

उन्होंने इसके साथ ही कहा की खेल में कोई शॉर्टकट नहीं होता आप अपने प्रशिक्षक से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर अभ्यास करें सफलता आपके कदम चूमेगी।

- Advertisement -

जिला खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी में पधारने पर उनका खिलाड़ियों के द्वारा स्वागत किया गया एवं उन्होंने जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के इंडोर हॉल एवं वातानुकूलित जिम का अवलोकन किया।

इस अवसर पर अकादमी के खिलाड़ियों के साथ जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी भी उपस्थित रहेमंत्री जी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

- Advertisement -

इस मौके पर जैसलमेर के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी महिपाल सिंह भाटी, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक देवी सिंह महेचा, शारीरिक शिक्षक नरपत सिंह चैहान, सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी विक्रम सिंह, सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी कोजाराम चैहान एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Read: भाजपा विधायक पर व्यवसायी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी

Singham Again, 02 दिसंबर (वार्ता): बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार रोहित शेट्टी, फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन करेंगे। अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार...

आंगनवाड़ी सेटरों में आठ जनवरी तक की छुट्टियाँ: डॉ. बलजीत कौर

Anganwadi Centers, चंडीगढ़,02 जनवरी (वार्ता):  पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सभी आंगनवाड़ी सेंटरों में आठ जनवरी तक सर्दियों...

शिवराज ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रोपे पौधे

शिवराज, 02 दिसम्बर (वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। चौहान...

उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी

North Korea, 01 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक): उत्तर कोरिया ने रविवार को जापान सागर की ओर 2023 में पहली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण...

Ludhiana court blast: NIA ने मलेशिया से आते ही भगोड़े आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में आरोपी फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय