12:42 PM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

गुजरात में पहले चरण के मतदान के लिए वृद्ध, महिलाएं कतार में दिखाई दिए

गुजरात, 01 दिसंबर (वार्ता): गुजरात में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए सुबह से ही वृद्ध, महिलाएं एवं युवा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कतार में दिखाई दिए। राज्य विधानसभा के लिए पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एक महिला ने बताया कि पहले मतदान फिर घर काम, वृद्ध दम्पति ने कहा हम तो वर्षों से सबसे पहले मतदान करने आते हैं।

उत्साह से भरे वृद्ध, महिलाओं एवं युवा पहले मतदान करने की होड में सुबह आठ बजे से पहले ही कतार में लगे दिखाई दिए। कांग्रेस नेता परेश धानानी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर मतदान करने आए। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने मतदान से पहले मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर रविंद्र जाडेजा की पत्नी रीवाबा जाडेजा ने मतदान किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल नवसारी में सपत्निक मतदान किया। गुजरात के मंत्री पूर्णेश मोदी ने सूरत में, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में और पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी राजकोट से आठ से नौ बजे के बीच मतदान किया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि पिछली बार पाटीदार, दलित आंदोलन और किसानों के गुस्से के कारण भाजपा को सौराष्ट्र-कच्छ में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था, लेकिन दक्षिण गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस बार अपनी पूरी ताकत झोंक दी और मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।

- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

सेंसेक्स और निफ्टी ने 2022 में निवेशकाें को किया मालामाल

शेयर बाजार, 1 जनवरी 2023- अगर घरेलू शेयर बाजार के पिछले पूरे साल के लेखा-जोखा पर नजर डालें तो कोरोना महामारी के साथ ही...

आंध्र प्रदेश में दो लॉरी की भिडंत में चार लोग जिंदा जले

काकीनाडा, 02 दिसंबर (वार्ता): आंध्र प्रदेश में काकीनाडा जिले के प्रतिपादु मंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मवरम के पास शुक्रवार तड़के दो लॉरियों की...

अलवर में बैमौसम बारीश ने प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया

अलवर 02 दिसंबर (वार्ता): राजस्थान के अलवर में गत दिनों हुई तीन दिनी बारिश ने किसानों की प्याज की फसल को बर्बाद कर दिया...

सपा विधायक, उसके भाई ने कानपुर आयुक्तालय में किया आत्मसमर्पण

कानपुर 02 दिसंबर (वार्ता): उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक और उसके भाई के साथ पुलिस के...

धनबाद : सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

सड़क हादसा, 02 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में धनबाद जिले के तोपचांची-राजगंज सीमावर्ती क्षेत्र दयाबस पहाड स्थित बांका पुल के निकट सड़क हादसे में ट्रक...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय