10:36 AM | Tuesday, August 26, 2025
lang logo

रीसेंट आर्टिकल्स

बोधगया में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्त पाठ कल से

बोधगया 01 दिसंबर (वार्ता) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ कल से आरंभ होगा। बोधगया के कालचक्र मैदान में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कालचक्र मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। इस कार्यक्रम में विश्व के नौ देशों के लगभग चार हजार बौद्ध धर्मगुरु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। कालचक्र मैदान में आकर्षक मंच तैयार किया गया है।
इस सुत्तपाठ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल के भी कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दो दिसंबर को अहले सुबह आठ बजे से शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा के दौरान संस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। शोभायात्रा में शामिल बौद्ध धर्मगुरु, लामा व श्रद्धालु कालचक्र मैदान से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक जाएंगे। यह सुत्तपाठ दो सत्रों में संचालित होगा।
पहला सत्र सुबह 7 बजे से 11 बजे और दूसरा सत्र 1:30 से 5 बजे तक चलेगा। अमेरिका से आए एक बौद्ध भिक्षु ने बताया कि इस बार 17वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक सुत्तपाठ का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है. जिसमें विश्व के कई देशों के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति एवं मानवता का कल्याण है। मुख्य रूप से थेरवाद परंपरा को मानने वाले नेपाल, थाईलैंड इंडोनेशिया, कंबोडिया, श्रीलंका, भारत, वियतनाम सहित अन्य कई देशों के बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे।
- Advertisement -

रिलेटेड आर्टिकल्स

Latest Posts

जरुर पढ़ें

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया 12 साल बाद सुपर-16 में

दक्षिण कोरिया ने अतिरिक्त समय के गोल की बदौलत फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup) के रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 से...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन जिले से आगरमालवा की ओर रवाना

उज्जैन/अगरमालवा, 02 दिसंबर (वार्ता) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश में दसवें दिन उज्जैन जिले के झालरा...

LG मनोज सिन्हा ने राजौरी के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले के स्थान का दौरा किया

LG in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के ऊपरी डांगरी गांव में आतंकी हमले की जगह का दौरा किया।

जम्मू के कठुआ में सड़क हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो घायल

जम्मू, 01 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के कठुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत...

बहराइच में तेंदुए ने किया किसान पर हमला

Leopard attack, 02 जनवरी (वार्ता): उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव में खेत की निगरानी...

संपर्क में रहे

सभी नवीनतम समाचारों, ऑफ़र और विशेष घोषणाओं से अपडेट रहने के लिए।

सबसे लोकप्रिय